बच्चों के आधार कार्ड पर बड़ा अपडेट, 2027 तक नहीं लगेगी बायोमेट्रिक अपडेट की फीस

अगर आपने अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवा लिया है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ उसका बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट को लेकर अभिभावकों को बड़ी राहत दी है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अगर आपने अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवा लिया है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ उसका बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट को लेकर अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। अब 5 से 17 साल तक के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2027 तक बिल्कुल मुफ्त कराया जा सकेगा। इसके लिए अभिभावकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

5 और 15 साल की उम्र में बायोमेट्रिक अपडेट जरूरी
दरअसल, छोटे बच्चों का आधार बनाते समय दर्ज किए गए बायोमेट्रिक विवरण उम्र बढ़ने के साथ बदल सकते हैं। बच्चों के शारीरिक विकास के कारण उनकी उंगलियों के निशान, आंखों की पुतलियों की पहचान और चेहरे में बदलाव आता है। ऐसे में पुराने बायोमेट्रिक रिकॉर्ड के आधार पर पहचान सत्यापित करने में दिक्कत हो सकती है।

इसी समस्या को देखते हुए UIDAI ने बच्चों के लिए दो चरणों में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट की व्यवस्था की है। इसके तहत पहला अपडेट 5 साल की उम्र पूरी होने पर और दूसरा अपडेट 15 साल की उम्र में कराना जरूरी है।

30 सितंबर 2027 तक नहीं देना होगा कोई शुल्क
UIDAI ने 5 से 17 साल की उम्र के बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) पर लगने वाली फीस को 30 सितंबर 2027 तक माफ कर दिया है। इस फैसले से उन अभिभावकों को राहत मिलेगी, जिन्हें अपने बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करवानी है।इस अवधि के दौरान निर्धारित आयु वर्ग में आने वाले बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट बिना किसी शुल्क के कराया जा सकता है।

स्कूलों में लगाए जा रहे आधार अपडेट कैंप
बच्चों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए स्कूलों में भी आधार बायोमेट्रिक अपडेट कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इससे माता-पिता को बच्चों को लेकर अलग से आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्कूल परिसर में ही कैंप के दौरान अपडेट की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *