सांसद अमृतपाल सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, मिली एक अंतरिम जमानत

खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को कोर्ट से राहत मिली है। उनकी दादी माता चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के

ख़बरिस्तान नेटवर्क : खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को कोर्ट से राहत मिली है। उनकी दादी माता चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतसर कोर्ट ने उन्हें एक दिन की अंतरिम जमानत दे दी है। जमानत मिलने के बाद अमृतपाल सिंह कल पंजाब पहुंचेंगे। अमृतपाल फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।

8 नवंबर को हुआ था दादी का निधन
अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर का 8 नवंबर को निधन हो गया था। इसके बाद परिवार की ओर से उन्हें अंतिम संस्कार और पारिवारिक धार्मिक रस्मों में शामिल होने की अनुमति देने की मांग की गई थी। इस संबंध में अमृतसर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

परिवार ने मांगी थी 4 दिन की जमानत
परिवार की ओर से कोर्ट में 14 से 17 नवंबर तक चार दिन की अंतरिम जमानत देने की अपील की गई थी, ताकि अमृतपाल सिंह अंतिम संस्कार के साथ अन्य पारिवारिक रस्मों में भी हिस्सा ले सकें। हालांकि, अदालत ने उनकी मांग के मुकाबले केवल एक दिन की अंतरिम जमानत मंजूर की है।

वकील ने की जमानत की पुष्टि
अमृतपाल सिंह के वकील कर्मवीर सिंह ने एक दिन की अंतरिम जमानत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अमृतपाल के अलावा उनके अन्य रिश्तेदारों को भी अंतरिम जमानत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *