ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन को लेकर फैसला हो सकता है। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को मीटिंग के लिए दिल्ली बुलाया है। जहां दोनों नेताओं क बीच गठबंधन को लेकर बातचीत होगी।
70-47 के फॉर्मूले पर लड़ेंगे चुनाव!
जानकारी के मुताबिक दिल्ली में दोनों नेताओं की गठबंधन पर डिटेल बातचीत होगी। इसमें गठबंधन से पहले सीट शेयरिंग से लेकर सीएम फेस के मुद्दे पर गठबंधन का रोडमैप तैयार होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके बीच 70 सीटों पर अकाली दल और 47 सीटों पर BJP के चुनाव लड़ने को लेकर सहमति बन चुकी है।
मीटिंग के कारण बीबी जागीर कौर की वापसी टली
वहीं सुखबीर बादल को अचानक दिल्ली बुलाए जाने के कारण बीबी जगीर कौर की आज अकाली दल में वापसी टल गई है। उन्हें अब 15 नवंबर को शामिल करवाया जाएगा। इसके साथ ही अकाली दल पुनरसुरजीत भी शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन होने की स्थिति में भाजपा के साथ न आने का ऐलान कर चुका है।








