अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में हाई अलर्ट!

मुंबई में एक बार फिर बम धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरे ईमेल में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), वर्ली रेसकोर्स और बॉम्बे हाईकोर्ट को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मुंबई में एक बार फिर बम धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरे ईमेल में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), वर्ली रेसकोर्स और बॉम्बे हाईकोर्ट को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल सामने आने के बाद मुंबई पुलिस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

अमिताभ बच्चन के बंगले समेत 4 जगहों को उड़ाने की धमकी
धमकी भरे ईमेल में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा के अलावा मुंबई के तीन अन्य प्रमुख स्थानों का जिक्र किया गया है। इनमें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, वर्ली रेसकोर्स और बॉम्बे हाईकोर्ट शामिल हैं। इन धमकियों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। संबंधित स्थानों की सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है।

23 अक्टूबर को भी आया था धमकी भरा ईमेल
अमिताभ बच्चन के बंगले को इससे पहले भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। उस ईमेल में भी जलसा बंगले को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। लगातार मिल रही धमकियों के मद्देनजर मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं। ईमेल की जांच की जा रही है और धमकी भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *