ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। चुनाव से पहले पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और विभिन्न वर्गों तक अपनी पहुंच बढ़ाने में जुट गई है। इसी रणनीति के तहत भाजपा ने प्रदेश में OBC मोर्चा के जिला इंचार्ज और को-इंचार्ज की नियुक्तियां की हैं।











