Jhota Murder Case : पुलिस ने 1200 युवकों पर दर्ज किया केस, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट

पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड मामले में पुलिस ने 1200 अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने यह केस आरोपी अश्विनी कुमार की केमिस्ट स्टोर को तोड़ने के आरोप में किया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड मामले में पुलिस ने 1200 अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने यह केस आरोपी अश्विनी कुमार की केमिस्ट स्टोर को तोड़ने के आरोप में किया है। आज CBI और पुलिस अधिकारी जेसीबी मशीन लेकर मौके केमिस्ट स्टोर पर पहुंचे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि मौके से सबूत जुटाए जा सकें।

हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
वहीं झोटा हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। अदालत ने सरकार को निर्देश दिया है कि वह मामले में अब तक की गई कार्रवाई का पूरा ब्योरा पेश करे। साथ ही अगर आरोपी के मकान गिराए गए हैं तो उनकी जानकारी और इसके लिए अपनाई गई कानूनी प्रक्रिया का भी डिटेल देने को कहा है।

13 अक्टूबर को हुई थी हत्या
बता दें कि 13 अक्टूबर 2026 को मानसा में परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अभी तक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। इस मामले में मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार मुख्य आरोपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *