ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में स्कूल और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक कोर्ट में एक थ्रेट मेल आया, जिसमें लिखा हुआ था कि दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर धमाका होगा। इसके साथ ही स्कूलों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। धमकी की मेल मिलते ही पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिलजीत और राहुल गांधी को बनाया निशाना
ई-मेल में दिलजीत दोसांझ और राहुल गांधी का नाम लेते हुए उन्हें भी धमकी दी गई है। इसके अलावा स्कूलों के संबंध में दोपहर 1:11 बजे का समय लिखकर अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर चेतावनी दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।
रैली में धमाके करने का भी जिक्र
ई-मेल में भेजने वाले ने खुद को पंजाब और खालिस्तान से जुड़ा बताते हुए 1984 के सिख दंगों का बदला लेने की बात लिखी है। इसमें 1984 में हुई घटनाओं को लेकर कई राजनीतिक और धार्मिक टिप्पणियां भी की गई हैं। साथ ही 27 नवंबर तक एक रैली में बम धमाके करने की धमकी का भी जिक्र है।









