लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, दीवार गिरने से 27 साल के युवक की मौत

लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गोल्डी सब्बरवाल के पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद गोदाम में कई धमाके हुए। इसी दौरान गोदाम की एक दीवार गिर गई, जिसके नीचे दबने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गोल्डी सब्बरवाल के पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद गोदाम में कई धमाके हुए। इसी दौरान गोदाम की एक दीवार गिर गई, जिसके नीचे दबने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल सब्बरवाल के रूप में हुई है। वह AAP नेता गोल्डी सब्बरवाल का चचेरा भाई बताया जा रहा है।

दूसरी मंजिल पर लगी थी आग, कमरे में रखा था पटाखों का स्टॉक
पुलिस के मुताबिक, गोदाम की दूसरी मंजिल पर आग लगी थी। वहां किचन के साथ एक कमरा बना हुआ था, जिसमें पटाखों का स्टॉक रखा गया था। आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान साहिल गोदाम के अंदर एक किनारे पर खड़ा था, तभी अचानक दीवार गिर गई और वह उसके नीचे दब गया। हादसे में उसकी जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रिहायशी इलाके में पटाखे रखने का आरोप
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि रिहायशी इलाके में अवैध रूप से पटाखों का स्टॉक रखा गया था। हादसे के बाद पटाखों के भंडारण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पटाखे अवैध रूप से रखे जाने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *