जालंधर बाइपास पर फिर डॉ. अंबेडकर की मूर्ति से छेड़छाड़, लोगों में गुस्सा

लुधियाना के जालंधर बाइपास चौक पर एक बार फिर से डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक चौक पर लगे अंबेडकर की मूर्ति का शीशा तोड़ दिया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के जालंधर बाइपास चौक पर एक बार फिर से डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक चौक पर लगे अंबेडकर की मूर्ति का शीशा तोड़ दिया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है।

पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में
वहीं मामले की जानकारी सामने आते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। सीसीटीवी में एक महिला पत्थर से शीशे को तोड़ते हुए दिखाई दी। जिसके बाद पुलिस ने उस महिला को तुरंत हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब महिला से पूछताछ कर रही है, आखिर उसने ऐसा क्यों किया।

माहौल खराब होने नहीं दिया जाएगा
वहीं इस मामले पर वाल्मीकि समाज के प्रधान चौधरी यशपाल ने कहा कि यह बेहद ही निंदनीय घटना है। प्रशासन इस मामले की जांच करे और पता लगाए कि आखिर ऐसा क्यों किया गया है। अगर किसी शरारती तत्व ने माहौल खराब करने के इरादे से ऐसा किया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए।

पहले भी प्रतिमा को लेकर हो चुका है विवाद
इस चौक पर पहले भी प्रतिमा को लेकर विवाद सामने आ चुका है। 4 महीने पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रतिमा का अपमान किया था। इस घटना के बाद काफी विवाद हुआ था। भविष्य में ऐसी घटनाओं पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने चौक पर CCTV कैमरे लगवाए थे। इसके बावजूद शीशा टूटने की घटना सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *