ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के जिस मानसा में परविंदर सिंह झोटा ने नशे को खत्म करने के लिए अपनी जान गंवा दी। उसी मानसा के बुढलाडा में लोगों ने आज एक ASI को बीच बाजार पकड़ लिया। लोगों ने आरोप लगाया कि ASI चिट्टा पी रहा था। जिसके बाद खूब हंगामा हुआ। वहीं शिअद नेता बिक्रम मजीठिया ने भी इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
ASI की जेब से नशा मिलने का दावा
घटना के दौरान मौजूद लोगों का दावा था कि ASI की जेब से नशे की पुड़िया मिली है। इस दौरान ASI ने खुद का बचाव करते हुए कहा कि मैं तो ट्रेनिंग पर आया हूं, मैंने कोई नशा नहीं किया। लोगों ने उसे बीच सड़क बैठा दिया और स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
ASI की रिपोर्ट पॉजिटिव, केस दर्ज
विरोध के बाद स्थानीय पुलिस ने ASI का डोप टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद थाना बुढलाडा में उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।









