अमेरिका में पंजाबी बुजुर्ग महिला का शव बरामद, 2 महीने से थीं लापता

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 72 साल की पंजाबी महिला का नहर से शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान अजीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला की पहचान करके शव की पुष्टि कर दी है। वहीं इस घटना के बाद परिवार वालों में शोक की लहर है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के कैलिफोर्निया में 72 साल की पंजाबी महिला का नहर से शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान अजीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला की पहचान करके शव की पुष्टि कर दी है। वहीं इस घटना के बाद परिवार वालों में शोक की लहर है।

उनकी मौत का खुलासा तब हुआ जब टरलॉक इरिगेशन डिस्ट्रिक्ट के कर्मचारियों को सेंट्रल एवेन्यू और कीज़ रोड के पास स्थिति ‘लोअर लेटरल 3’ नामक नहर में एक उतराता हुआ दिखाई दिया, जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस की जांच के बाद अजीत कौर का शव होने की पुष्टि की है

2 महीने से थी लापता
जानकारी के मुताबिक अजीत कौर पिछले 2 महीने से लापता थीं। अजीत कौर 23 अगस्त की देर रात सेरेस शहर के कासा ग्रांडे अपार्टमेंट्स से रहस्यमयी तरीके से लापता हो गईं थी। जब काफी देर तक वह नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश करना शुरू कर दिया। सीसीटीवी की फुटेज में देखा गया कि वह रात करीब 1 बजे निकली थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *