दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर विवाद, शराब और नशे वाले गानों पर रोक लगाने की मांग

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का दिल्ली में होने वाला कॉन्सर्ट विवादों में आ गया है। उनके आगामी लाइव शो को लेकर शिकायत दी गई है, जिसमें शराब और नशे से जुड़े गाने गाने पर रोक लगाने की मांग की गई है। इसके अलावा कॉन्सर्ट के दौरान बच्चों को स्टेज पर बुलाने पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई गई है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का दिल्ली में होने वाला कॉन्सर्ट विवादों में आ गया है। उनके आगामी लाइव शो को लेकर शिकायत दी गई है, जिसमें शराब और नशे से जुड़े गाने गाने पर रोक लगाने की मांग की गई है। इसके अलावा कॉन्सर्ट के दौरान बच्चों को स्टेज पर बुलाने पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई गई है।

‘पटियाला पैग’ और ‘5 तारा ठेके’ जैसे गानों पर आपत्ति
शिकायत में दिलजीत दोसांझ के लोकप्रिय गानों ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा ठेके’ और ‘जेब विचों फीम लब्बीया’ का जिक्र किया गया है। इन गानों में शराब और नशे से जुड़े संदर्भों को लेकर आपत्ति जताई गई है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि कॉन्सर्ट के दौरान ऐसे गानों की प्रस्तुति पर रोक लगाई जाए।

इसके साथ ही कार्यक्रम में बच्चों को स्टेज पर आमंत्रित करने को लेकर भी रोक लगाने की मांग की गई है। हालांकि, शिकायत पर संबंधित अधिकारियों की ओर से क्या फैसला लिया गया है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

30 अक्टूबर को दिल्ली में होगा दिलजीत का कॉन्सर्ट
दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ के तहत दिल्ली में 30 अक्टूबर को लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में होना निर्धारित है। शो को लेकर उनके प्रशंसकों में उत्साह है, लेकिन शिकायत सामने आने के बाद कार्यक्रम चर्चा में आ गया है।

दो साल बाद भारत में कर रहे हैं टूर
दिलजीत दोसांझ करीब दो साल बाद भारत में अपना टूर कर रहे हैं। उनका पिछला भारत दौरा ‘दिल-लुमिनाटी टूर 2024’ था। इसके बाद उन्होंने विदेशों में कई लाइव कॉन्सर्ट किए। अब ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ के जरिए वह एक बार फिर भारतीय दर्शकों के सामने लाइव परफॉर्म करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *