पंजाब में सेवा केंद्र कर्मचारियों की हड़ताल, आधार कार्ड समेत कई सेवाओं पर पड़ सकता है असर

पंजाब में सेवा केंद्रों के कर्मचारियों ने भारी जुर्माने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। वीरवार दोपहर प्रदेशभर के 544 सेवा केंद्रों में कामकाज बंद कर दिया गया। कर्मचारियों ने संबंधित विभागों और कंपनियों पर कथित मनमानी करने का आरोप लगाते हुए हड़ताल शुरू कर दी।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सेवा केंद्रों के कर्मचारियों ने भारी जुर्माने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। वीरवार दोपहर प्रदेशभर के 544 सेवा केंद्रों में कामकाज बंद कर दिया गया। कर्मचारियों ने संबंधित विभागों और कंपनियों पर कथित मनमानी करने का आरोप लगाते हुए हड़ताल शुरू कर दी। इस फैसले से आधार कार्ड समेत अन्य नागरिक सेवाओं के लिए सेवा केंद्रों पर पहुंचने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है।

मामूली गलतियों पर भारी पेनल्टी लगाने का आरोप
सेवा केंद्र कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर सिंह गिल ने आरोप लगाया कि आधार कार्ड और अन्य नागरिक सेवाओं से जुड़े काम में मामूली त्रुटियों या तकनीकी कारणों का हवाला देकर कर्मचारियों पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। इस तरह की पेनल्टी कर्मचारियों के लिए आर्थिक संकट पैदा कर रही है। कर्मचारियों ने संबंधित विभागों और कंपनियों की कथित मनमानी के खिलाफ विरोध जताते हुए कामकाज बंद करने का फैसला लिया है।

शाम की बैठक में तय होगी अगली रणनीति
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर सिंह गिल ने बताया कि वीरवार शाम को प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं और मौजूदा हालात पर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद हड़ताल को लेकर आगे की रणनीति और आगामी कार्रवाई का ऐलान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *