होशियारपुर में बेटे की चाहत में खूनी बना पिता! 17 साल की बेटी की हत्या कर फरार

होशियारपुर के धूत कलां गांव में एक पिता ने अपनी 17 साल की बेटी की कृपाण से काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : होशियारपुर के धूत कलां गांव में एक पिता ने अपनी 17 साल की बेटी की कृपाण से काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान इंदरप्रीत कौर के रूप में हुई है, जो 12वीं क्लास में पढ़ती थी। जैसे ही परिवार वालों को इस घटना का पता चला तो मातम पसर गया। मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

बेटे की चाहत में की हत्या- लड़की का मामा
वहीं इस घटना के बाद लड़की के मामा मनजीत सिंह ने बताया कि मेरे जीजा ने सुबह मेरी 17 साल की भांजी की हत्या करके मौके से फरार हो गया। वह शुरू से ही इंदरप्रीत को पसंद नहीं करता था, क्योंकि उसे बेटा चाहिए था। इसलिए वह हमेशा से ही उसके साथ अच्छा बर्ताव नहीं करता था। पर आज उसने कृपाण से उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने मां के बयान के बाद दर्ज किया मामला
वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मां के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में पता चला है कि बेटे की चाहत में आरोपी ने अपनी बेटी की हत्या की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *