पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 29 अक्टूबर से तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

Weather to change again in Punjab and Chandigarh; alert issued for strong winds and hailstorms starting October 29.

पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। आज यानी 28 अक्टूबर को पंजाब में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि शाम को चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में आंशिक बादल छा सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्टूबर से अगले तीन दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने के आसार हैं।

बठिंडा में सबसे ज्यादा तापमान

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य में सबसे अधिक 32.7 डिग्री तापमान बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अर्नब’ का असर भी मौसम पर पड़ सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर हरियाणा के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ का असर भी उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम पर पड़ सकता है। इन मौसमी बदलावों के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।मौसम खराब होने के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और बिजली चमकने पर सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *