पंजाब में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गाड़ी गिरने से 4 की मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में प्रसिद्ध दशहरा से लौट रहे पंजाबी नौजवानों की गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। जिस कारण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किन कारणों से हुआ है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में प्रसिद्ध दशहरा से लौट रहे पंजाबी नौजवानों की गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। जिस कारण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किन कारणों से हुआ है।

प्रोग्राम खत्म करके घर लौट रहे थे
बताया जा रहा है कि सभी कुल्लू में दशहरा उत्सव में प्रोग्राम करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी गाड़ी पंजाब बॉर्डर पर टोल प्लाजा गढ़ा मोड़ के पास पहुंचा तो अचानक गाड़ी अंसुतलित हो गई और बेकाबू होते हुए गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई।

मशीन की मदद से लोगों को निकाला
हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। हाइड्रा मशीन की मदद से हादसे में घायल लोगों और गाड़ी को निकाला गया। जिसके बाद उन सभी को एंबलुेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रोपड़ शहर के रहने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *