CM मान के OSD राजबीर घुम्मन मजीठिया को भेजा नोटिस, चेतावनी भी दी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में घुम्मन ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अपनी आपत्ति जताई है और इसे 24 घंटे के अंदर हटाने के लिए कहा है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में घुम्मन ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अपनी आपत्ति जताई है और इसे 24 घंटे के अंदर हटाने के लिए कहा है।

मजीठिया के आरोपों को बेबुनियाद बताया
घुम्मन ने मजीठिया को भेजे नोटिस में मजीठिया की तरफ से लगाए गए आरोपों को निराधार, झूठा और मानहानि की वजह बताते हुए 24 घंटे के अंदर इसे हटाने, सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी और भविष्य में ऐसे आरोप न लगाने का लिखित आश्वासन मांगा है।

नोटिस में चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी नहीं होने पर मजीठिया के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई और मानहानि के लिए हर्जाने का मुकदमा दायर किया जाएगा।

मजीठिया के एक्स पोस्ट पर जताई थी आपतित
घुम्मन के नोटिस के मुताबिक मजीठिया ने 26 अक्टूबर को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट साझा की थी। इसमें घुम्मन का नाम लेते हुए उन्हें कथित ड्रग्स नेटवर्क और नशा मुक्ति केंद्रों से जुड़े मामलों से जोड़ा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *