जालंधर में बुजुर्ग की मदद करना पड़ा महिला को भारी, सोने की चूड़िया लेकर हुआ फरार

जालंधर के दिलबाग नगर में राधा कृष्ण मंदिर के पास एक महिला को बुजुर्ग व्यक्ति की मदद करना पड़ भारी गया, क्योंकि शातिर बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला को अपने बातों में उलझाकर उसकी 4 तोले की सोने की चूड़ियां और गहने लेकर फरार हो जाता है। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के दिलबाग नगर में राधा कृष्ण मंदिर के पास एक महिला को बुजुर्ग व्यक्ति की मदद करना पड़ भारी गया, क्योंकि शातिर बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला को अपने बातों में उलझाकर उसकी 4 तोले की सोने की चूड़ियां और गहने लेकर फरार हो जाता है। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

महिला को पैसे मांगने के लिए रोका
दरअसल, महिला मंदिर में माथा टेकने के लिए गई थी। इस दौरान 100 मीटर दूरी पर महिला को बुजुर्ग रोकता है और उससे खाने के लिए पैसे मांगता है। जिसके बाद महिला को बातों में उलझा लेता है और उसके बाद 2 लोग एकत्रित हो जाते है। इसी दौरान दोनों महिला से चूड़ियां और अन्य गहने लेकर बाइक पर दोनों फरार हो गए।

रुमाल सूंघने के बाद चूड़ियां निकालीं
पीड़ित बुजुर्ग महिला अंजना शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति ने उनसे खाना खाने के लिए पैसे मांगे। इस दौरान वह महिला से बाते करने लगा और महिला को रुमाल थमा दिया। रुमाल सूंघने के बाद उसे कुछ पता नहीं चल पाया। उसे नहीं पता कि कब उसकी बाजुओं से साढ़े 4 तोले की चूड़ियां लेकर आरोपी फरार हो गए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही थाना के एडिशनल SHO गुरदीप चंद मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। उन्होंने बताया कि 70 अंजना शर्मा दिलबाग नगर की रहने वाली है और वह मंदिर के पास गौशाला में रोटी डालने के लिए जा रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार नौजवान और अन्य व्यक्ति ने कोई चीज सुंगाई। जिसके बाद महिला के बाजुओं से चूड़ियां लेकर फरार हो गए।
पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *