ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के चुरू में शनिवार सुबह-सुबह कार हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई है। हादसे में एक ड्राइवर की भी मौत हो गई है। मृतकों की पहचान भंवर लाल शर्मा (60), उनकी पत्नी पत्नी महेंद्र देवी (55), बहू कविता (28) पत्नी संदीप, यशोदा (34) पत्नी संजय, कविता का बेटा कन्हैया (4 माह) और ड्राइवर मांगीलाल नाई (31) की मौत हो गई। यशोदा की 9 महीने की बेटी दिव्यांशी गंभीर घायल हो गई।
बच्चों का मुंडन करवाने जा रहे थे
जानकारी के मुताबिक पूरा परिवार कार में सवार होकर बच्चों का मुंडन करवाने के लिए कुलदेवी गुड़गावां वाली माता जा रहे थे। इसी दौरान सादुलपुर में कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई है। आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और पीड़ितों की मदद में जुट गए।
हादसे में 7 महीने की बच्ची घायल
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। इसी के साथ जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई। घटना में 7 महीने की बच्ची घायल थी, उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।








