दिल्ली एयरपोर्ट पर CM भगवंत मान को 3 घंटे रोके रखने का AAP का दावा, 50 हजार का चालान काटने का भी आरोप

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र सरकार और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का दावा है कि पेरिस से लौटने के बाद मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री मान को करीब तीन घंटे तक रोके रखा गया और उनका चालान भी काटा गया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र सरकार और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का दावा है कि पेरिस से लौटने के बाद मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री मान को करीब तीन घंटे तक रोके रखा गया और उनका चालान भी काटा गया।

AAP का आरोप- जाने की तैयारी के बीच काटा गया चालान
पंजाब AAP के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट कर इस घटना का विवरण साझा किया। उनके मुताबिक, शुरुआत में अधिकारियों ने सामान आने या जांच में देरी होने की बात कही थी। जब मुख्यमंत्री भगवंत मान का सामान उनकी गाड़ी में लोड किया जा रहा था और वह वहां से निकलने वाले थे, तभी अधिकारियों ने 50 हजार रुपये का चालान जारी कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने इस कार्रवाई के दौरान कहा कि वे ऊपर से काफी दबाव में हैं।

SIAL पेरिस 2026 में शामिल होकर लौटे थे भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान 17 से 21 अक्टूबर तक फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खाद्य व्यापार प्रदर्शनी SIAL Paris 2026 में शामिल हुए थे। इस दौरे का उद्देश्य पंजाब के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ावा देना बताया गया। AAP के मुताबिक केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री को फ्रांस यात्रा की अनुमति दी थी। पार्टी का आरोप है कि इसके बावजूद विदेश दौरे के दौरान और भारत लौटने पर मुख्यमंत्री को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *