जालंधर में Kiran Book Shop चोरों ने बनाया निशाना, माथा टेक कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार

जालंधर माईं हीरा गेट में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। चोरों ने अब किरण बुक शॉप को अपना निशाना बनाया है और 5 हजार रुपए की नगदी लेकर मौके से फरार हो गए हैं। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चोर कैसे तिजौरी से नगदी निकाल रहे हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर माईं हीरा गेट में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। चोरों ने अब किरण बुक शॉप को अपना निशाना बनाया है और 5 हजार रुपए की नगदी लेकर मौके से फरार हो गए हैं। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चोर कैसे तिजौरी से नगदी निकाल रहे हैं।

माथा टेक कर चोरी करने आए चोर
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोरी करने से पहले चोर माथा टेककर दुकान में एंट्री कर रहे हैं। इसके बाद चोर काउंटर से कूदकर तिजौरी के पास जाता है और तिजौरी को माथा टेककर पेचकस से तिजौरी खोल रहे हैं।

दुकानदार ने बताया, फिर चोरी की घटना का पता चला
साहिल आनंद ने कहा कि दुकानदार ने उन्हें फोन करके बताया कि दुकान का शटर खुला हुआ है। जिसके बाद वह दुकान पर कर्मी के साथ आया और तिजौरी चैक की तो देखा कि चोर तिजौरी से 5 हजार की नगदी लेकर फरार हो गया। हालांकि सिक्के मौजूद थे, लेकिन चोर सिक्के नहीं लेकर गया।

मार्किट में तीसरी बार हुई है चोरी
उन्होंने आगे कहा कि मार्केट में पहले आटे की चक्की पर चोरी हुई, उसके बाद 4 दुकानों में चोरी की वारदात को चोरों ने निशाना बनाया। ऐसे में अब उनकी दुकान से नगदी लेकर फरार हो गए। अब लगता है कि एसोसिएशन मिलकर सिक्योरिटी तैनात करें या प्रत्येक दुकानदार खुद दुकानों के बाहर सिक्योरिटी गार्ड लगाएं। पुलिस मौके पर पहुंची और वह खानापूर्ति करते हुए शिकायत लिखकर ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *