पापा, सब संभाल लेंगे! 3 छात्रों को Mini Cooper से रौंदने के बाद बोला युवक

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार Mini Cooper कार की टक्कर से तीन छात्रों की मौत के मामले में आरोपी ड्राइवर का कथित बयान सामने आया है। च

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार Mini Cooper कार की टक्कर से तीन छात्रों की मौत के मामले में आरोपी ड्राइवर का कथित बयान सामने आया है। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के बाद जब स्थानीय लोगों ने कार चालक सुहैल सजीव को रोका, तो उसने कथित तौर पर कहा कि उसके पिता सब संभाल लेंगे। इस बयान के सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

यह दर्दनाक हादसा रविवार रात कोच्चि के नेदुम्बस्सेरी इलाके में हुआ, जहां Mini Cooper कार ने एक स्कूटर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटर पर सवार तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में तीन छात्रों की मौत
इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 21 वर्षीय इयास, देविका और गोपिका के रूप में हुई है। तीनों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है। तेज रफ्तार कार की टक्कर ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं।

चश्मदीदों ने बताया, हादसे के बाद हुई बहस
चश्मदीद सलीम के मुताबिक, हादसे के समय वह घटनास्थल के पास मौजूद थे। अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। वहां तीन लोग सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे। कुछ देर बाद पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक तीनों छात्र कोई हरकत नहीं कर रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार को रोक लिया। इस दौरान आरोपी चालक और लोगों के बीच बहस भी हुई।

ड्राइवर ने कहा- पापा, सब संभाल लेंगे
चश्मदीदों के अनुसार, जब लोगों ने हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर सुहैल सजीव को रोका, तो उसने कथित तौर पर कहा कि पापा सब संभाल लेंगे। हालांकि, इस कथित बयान की स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, कार जब्त
पुलिस ने आरोपी सुहैल सजीव को हिरासत में लेकर Mini Cooper कार जब्त कर ली है। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के समय आरोपी शराब के नशे में था या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *