ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस नेता माइक खोसला के भाई राज खोसला और भतीजे देवन खोसला आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दोनों को AAP के सीनियर नेता और वार्ड इंचार्ज डॉ. बीडी शर्मा की अगुवाई में हलका इंचार्ज एवं मेयर विनीत धीर की मौजूदगी में पार्टी में शामिल करवाया गया।
सीएम मान के कार्यों से प्रभावित होकर शामिल हुए- मेयर विनीत धीर
शनिवार को डॉ. बीडी शर्मा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज खोसला और देवन खोसला ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर मेयर वनीत धीर भी मौजूद रहे। विनीत धीर ने कहा कि राज खोसला और देवन खोसला मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर AAP में शामिल हुए हैं।
कांग्रेस में आगे बढ़ने के अवसर नहीं मिलते
AAP में शामिल होने के बाद राज खोसला और देवन खोसला ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जालंधर नॉर्थ हलके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर नहीं मिलते। उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले कई सालों से हलके में विकास कार्य नहीं हुए।
आने वाले दिनों में और नेता छोड़ सकते हैं कांग्रेस
राज खोसला ने दावा किया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में उन्होंने किसी अन्य नेता का नाम नहीं बताया।









