लुधियाना में युवक की संदिग्ध हालात में मौ/त, 7 महीने पहले हुई थी शादी

Youth dies under suspicious circumstances in Ludhiana; married 7 months ago.

लुधियाना के डेहलों थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मनदीप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनदीप ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। हालत बिगड़ने पर परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजन भोला के मुताबिक, मनदीप की करीब 7-8 महीने पहले शादी हुई थी। पिछले करीब 10 दिनों से उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। परिवार का कहना है कि मनदीप अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था। वहां उसे कथित तौर पर बताया गया कि उसकी सास ने पत्नी को वापस आने से मना किया है।

परिजनों के अनुसार, इस बात के बाद मनदीप काफी परेशान हो गया और उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार का दावा है कि जहरीला पदार्थ निगलने से पहले मनदीप ने एक वीडियो भी बनाया था। परिजनों के मुताबिक, वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है।

वीडियो सामने आने के बाद परिवार ने पुलिस से पूरे मामले की जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीडियो में लगाए गए आरोपों और मौत की असली वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *