Bank Strike : रात की बैठक में बनी सहमति, अब नहीं होगी 3 दिन की स्ट्राइक

Bank Strike: Consensus reached during night meeting; 3-day strike called off.

बैंकों में 5-डे वर्किंग समेत अन्य मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है। यानी आज से सरकारी बैंकों में हड़ताल नहीं होगी और बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

यह फैसला 27 सितंबर की रात इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक में लिया गया। बैठक में 5-डे वर्किंग और छुट्टियों से जुड़े मुद्दों पर समाधान तलाशने के लिए कमेटी बनाने पर सहमति बनी है।

बैंक यूनियनों की मुख्य मांग थी कि बैंकों में सोमवार से शुक्रवार तक काम हो और शनिवार-रविवार छुट्टी रहे। इसके अलावा PLI स्कीम समेत कुछ अन्य लंबित मुद्दों को लेकर भी यूनियनों और बैंक प्रबंधन के बीच मतभेद थे।

हालांकि, 5-डे वर्किंग अभी लागू नहीं हुई है। फिलहाल केवल इस मुद्दे पर कमेटी बनाकर समाधान तलाशने पर सहमति बनी है।प्रस्तावित हड़ताल में AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC समेत 7 प्रमुख बैंक यूनियनें शामिल होने वाली थीं। इससे बैंक शाखाओं में कैश जमा-निकासी, चेक, ड्राफ्ट और अन्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका थी।

PLI स्कीम को लेकर भी विवाद जारी है। बैंक यूनियनें अधिकारियों के लिए लागू किए गए नए इंसेंटिव नियमों पर आपत्ति जता रही हैं। इस बीच, हड़ताल की संभावना को देखते हुए वित्त मंत्रालय के निर्देश पर रविवार को भी बैंक खोले गए थे, ताकि ग्राहकों के जरूरी बैंकिंग काम प्रभावित न हों। फिलहाल हड़ताल टलने के बाद 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *