ख़बरिस्तान नेटवर्क : बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र में वीरवार को निधन हो गया है। वे काफी लंबे समय से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन पर बॉलीवुड की हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। उन्हें यारी रोड कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।
5 साल पहले पता चला था कैंसर का
एक्टर मुश्ताक खान को करीब 5 साल पहले कैंसर का पता चला था और वे ठीक भी हो गए थे। हालांकि, 8 दिन पहले कैंसर फिर से लौट आया और उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह कैंसर का आखिरी स्टेज था। इलाज के दौरान ही उनका 7 बजे निधन हो गया।
वेलकम फिल्म के बल्लू से चर्चित कैरेक्टर
मुश्ताक खान बॉलीवुड में काफी समय से काम रहे थे। पर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म वेलकम में उनके किरदार ने खूब चर्चा बटोरी। इस फिल्म में उनका बल्लू नाम का कैरेक्टर होता है जोकि लंगड़ा होता है और उनका डायलॉग मेरी एक टांग नकली है… आज भी मीम्स और लोगों की जुबां पर है।
250 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
इसके अलावा वो हेरा फेरी, हम हैं राही प्यार के, गदर, जोड़ी नंबर 1 वांटेड, वेलकम, वेलकम बैक, स्त्री और स्त्री 2 सहित कई अन्य फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। उनके टेलीविजन क्रेडिट में कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, भारत एक खोज, वागले की दुनिया, नुक्कड़ और अन्य जैसे शो शामिल हैं।









