जालंधर में 25 सितंबर को श्री सिद्ध बाबा सोढल जी का सालाना मेला मनाया जा रहा है। मेले को देखते हुए जालंधर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को स्थानीय छुट्टी का ऐलान किया है। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक, श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के सालाना मेले में लोगों की श्रद्धा को देखते हुए 25 सितंबर, शुक्रवार को जालंधर जिले में स्थानीय छुट्टी रहेगी।इस दौरान जालंधर में स्थित पंजाब सरकार के सभी दफ्तरों, कॉरपोरेशन, बोर्ड, एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन और अन्य सरकारी संस्थानों में छुट्टी रहेगी।हर साल श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जालंधर पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
श्री सिद्ध बाबा सोढल जी का ऐतिहासिक और सालाना मेला पंजाब के जालंधर शहर में बहुत ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह मेला हर साल भाद्रपद (भादो) महीने के शुक्ल पक्ष की चौदस (चतुर्दशी) को आयोजित होता है।









