जालंधर में 4 साल के केशव की किडनैपिंग का खुलासा, एक गिरफ्तार, इतने लाख में बेचनेे की थी प्लानिंग

Kidnapping of 4-year-old Keshav in Jalandhar solved; one accused arrested;

जालंधर में बस्ती बावा खेल के पन्नू विहार से 4 साल के केशव के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका दूसरा साथी अभी फरार है। डीसीपी आदित्य वारियर ने बताया कि पुलिस ने 72 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रजत रत्तु उर्फ रॉकी, निवासी आदमपुर के रूप में हुई है। उसे आज सुबह करीब 5 बजे उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।

1 लाख रुपये में बेचने की थी प्लानिंग

पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच के मुताबिक, आरोपियों ने बच्चे को 1 लाख रुपये में बेचने की योजना बनाई थी और इसके लिए 20 हजार रुपये एडवांस भी लिए थे। हालांकि, शहर में पुलिस की नाकेबंदी के चलते आरोपी अपनी योजना को अंजाम नहीं दे सके और बच्चे को बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में बच्चे को खरीदने वाले बताए जा रहे लोगों को भी नामजद किया गया है। वहीं आरोपी का साथी प्रिंस अभी फरार है।जांच में यह भी सामने आया है कि अपहरण के बाद आरोपियों ने अपने कपड़े बदले थे। पुलिस ने वे कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि केशव को ही निशाना क्यों बनाया गया।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, जिसके बाद पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *