जालंधर में सवारियों के लेकर जा रही रोडवेज की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर से दसूहा जा रही पंजाब रोडवेज की बस में अचानक आग लग गई। जैसे ही आग लगने का पता सवारियों का चला तो उनमें अफरा-तफरी मच गई। कंडक्टर ने तुरंत बस को बीच रास्ते में रुकवाया और सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

भोगपुर बस स्टैंड धुआं निकलते देखा
जानकारी के मुताबिक बस जैसे ही भोगपुर के बस स्टैंड पर रुकी तो कुछ लोगों ने बस से धुआं निकलते हुए देखा। लोगों ने तुरंत इस बारे में बस कंडक्टर को इसकी जानकारी दी। बस कंडक्टर ने बिना देरी किए सभी सवारियों को बस से नीचे उतरने के लिए कहा। जिसके बाद सभी सवारियां बस से उतर गई। बस सवारियों के उतरने के बाद बस में आग लग गई।

नगर परिषद के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया
जैसे ही आग लगने का पता चला तो पास में ही मौजूद नगर परिषद के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी डालना शुरू कर दिया। कर्मचारियों की तेजी की वजह से आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया और बड़े हादसे को टाल लिया गया। वहीं यह जांच की जा रही है कि बस में आग कैसे लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *