ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टी को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। जहां 15 सितंबर को रिज़र्व छुट्टी का ऐलान किया गया है। पंजाब सरकार की तरफ से 27 रिज़र्व छुट्टी जारी की गई हैं, जिनमें से कर्मचारी अपनी मर्जी से 2 छुट्टियां ले सकते हैं।

आपको बताते चलें कि 15 सितंबर को पूरे पंजाब में Gazetted छुट्टी नहीं है, बल्कि यह सिर्फ रिज़र्व छुट्टी है। इसलिए स्कूल, कॉलेज और व्यावसायिक संस्थान आम दिनों की तरह ही खुले रहेंगे।









