जालंधर पुलिस ने बदमाश का किया एनकाउंटर, बड़ी वारदात के फिराक में था

जालंधर में नशे और क्राइम की वारदातों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के चलते जमशेरपुर में डेयरी कॉप्लैक्स के पास पुलिस ने बदमाश का एनकाउंटर किया है, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया है

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में नशे और क्राइम की वारदातों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के चलते जमशेरपुर में डेयरी कॉप्लैक्स के पास पुलिस ने बदमाश का एनकाउंटर किया है, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया है। मौके से गोली का खोल भी बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान सुखजिंदर उर्फ प्रिंस निवासी तरनतारन के रूप में हुई है।

बड़ी वारदात की फिराक में था
पुलिस के मुताबिक आरोपी सुखजिंदर किसी बड़ी वारदात के फिराक में था। पर उससे पहले ही कैमरों की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जब उसे पूछताछ के बाद हथियार की रिकवरी करने के लिए पहुंचे तो आरोपी ने भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी
आरोपी के फायरिंग के बाद पुलिस ने जवाबी गोलियां चलाई। जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे ईलाज के लिए आरोपी को जालंधर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *