Canada में 21 साल का पंजाबी नौजवान Wanted करार, पुलिस ने जारी किया पोस्टर

कनाडा के कैलगरी में पुलिस ने फिरौती और फायरिंग के मामले में एक पंजाबी नौजवान को वांटेड घोषित किया है। आरोपी की पहचान 21 साल के तनवीर सिंह के रूप में हुई है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा के कैलगरी में पुलिस ने फिरौती और फायरिंग के मामले में एक पंजाबी नौजवान को वांटेड घोषित किया है। आरोपी की पहचान 21 साल के तनवीर सिंह के रूप में हुई है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इस केस में एक नाबालिग समेत 3 लोगों को आरोपी बनाया जा चुका है। जिसमें एक 23 साल की पंजाबी महिला भी शामिल है।

फिरौती न देने पर गोलियां चलाई थीं
पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला इस 25 मार्च है। जिसमें आरोपी की तरफ से पहले व्हाट्सएप पर फिरौती की रकम मांगी गई और न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। जब पीड़िता ने आरोपी को पैसे नहीं दिए तो करीब 12 घंटे बाद उसके घर पर गोलियां चलाई गई। जिसके बाद आरोपी चोरी की कार से फरार हो गए।

8 सितंबर को कनूरित को किया अरेस्ट
इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 8 सितंबर को 23 साल की कनूरित कौर को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने ही पीड़िता की हमलावरों को जानकारी और धमकाने में मदद की थी। कनूरित कौर पर वसूली का मामला दर्ज कर रिहा कर दिया गया है। उसकी अब 6 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी होगी।

29 जुलाई को नाबालिग लड़के किया था अरेस्ट
इससे पहले 29 जुलाई को पुलिस ने एक 17 साल के नाबालिग लड़के को भी गिरफ्तार किया था, जिस पर पीड़ित और धमकी देने वाले लोगों के बीच बातचीत कराने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। हालांकि ‘यूथ क्रिमिनल जस्टिस एक्ट’ के नियमों के तहत उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है और उसे भी रिहा कर दिया गया है।

पुलिस तनवीर सिंह की तलाश में
पुलिस अब कैलगरी के 21 साल के तनवीर सिंह की तलाश कर रही है, जिस पर शूटिंग में इस्तेमाल की गई चोरी की गाड़ी से जुड़े मामले में 5 हजार डॉलर से अधिक मूल्य की चोरी की संपत्ति रखने का आरोप है। पुलिस इस मामले में आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *