जालंधर के जमशेर डेयरी कॉम्प्लेक्स एसोसिएशन और अन्य डेयरी संचालकों ने बढ़ती महंगाई और पशु चारे की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध जताया है।डेयरी संचालकों ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 11 सितंबर 2026 से दूध की सप्लाई बंद कर दी जाएगी या दूध के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी।
डेयरी संचालकों का कहना है कि हरा चारा, सूखा भूसा, खल-बिनौला, पशु आहार और पशुओं की दवाइयों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसके अलावा दूध को शहर और मंडियों तक पहुंचाने का ट्रांसपोर्ट खर्च भी बढ़ गया है।
डेयरी संचालकों के मुताबिक, बढ़ती लागत के कारण उन्हें दूध उत्पादन में नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि अगर दूध का उचित दाम नहीं मिला तो उनके पास सप्लाई रोकने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।अब डेयरी संचालकों ने सरकार से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करने और दूध का उचित मूल्य तय करने की मांग की है।









