ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में दिन ब दिन हालात ऐसे हो गए हैं कि सुबह की सैर करना भी मुश्किल हो गया है। क्योंकि वेस्ट हलके के लसूड़ी मोहल्ले में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने बालियां छीनी और धक्का मारकर मौके से फरार हो गए। इस हमले में बुजुर्ग महिला के घुटने चोटें आई हैं।
बातों में फंसाया, फिर बालियां छीनकर धक्का दिया
पीड़ित महिला ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह सैर कर रही थी। इस दौरान बाइक पर 2 युवक आए, जिन्होंने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था। युवकों ने मुझे अपनी बातों में फंसा लिया और उसके बाद जाने लगी। जैसे ही आगे बढ़ी तो दोनों पीछे मुड़े और जोर से धक्का दे दिया। धक्का देने के बाद वह कान से सोने की बालियां छीनकर मौके से फरार हो गए।
स्नैचरों की वारदात से गुस्सा इलाका निवासी
इस घटना के बाद से इलाका निवासी काफी गुस्से में हैं। उनका कहना है कि आए दिन लूट की घटनाएं इलाके में हो रही हैं, पहले एक रेहड़ी वाले और एक ऑटो वाले लूटपाट हुई थी। अब सुबह-सुबह ऐसी घटनाएं हो रही हैं। लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा
एसीपी अतिश भाटिया ने बताया कि पुलिस को लसूड़ी मोहल्ले में महिला के साथ हुई स्नेचिंग की सूचना मिली थी, जिस पर तुरंत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। पुलिस ने दावा किया है कि लुटेरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।









