पंजाब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब! मान सरकार पर साधा निशाना

पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है। इस विवाद का मुख्य केंद्र भाजपा के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से गायब होना है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है। इस विवाद का मुख्य केंद्र भाजपा के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से गायब होना है। निर्वाचन आयोग के मौजूदा रिकॉर्ड के मुताबिक, चड्ढा का नाम ‘पर्मानेंटली शिफ्टेड’ (हमेशा के लिए दूसरी जगह चले गए) श्रेणी में दर्ज कर हटा दिया गया है।

इसी साल भाजपा शामिल में हुए हैं राघव चड्ढा
राघव चड्ढा साल 2022 में आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद बने थे। इसी साल उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। वीरवार को सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर सांसद ने नाम शिफ्टेड होने को लेकर एक बार फिर AAP को घेरा।

राजनीतिक प्रतिशोध का लगाया आरोप
इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपनी बात रखी। उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए इसे बदले की राजनीति का हिस्सा करार दिया। चड्ढा का कहना है कि मोहाली में उनका वैध वोटर रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद उन्हें ‘शिफ्टेड’ दिखाना महज एक प्रशासनिक चूक नहीं हो सकती, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक मंशा है।

अक्टूबर 2026 की फाइनल लिस्ट पर नजर
सांसद ने यह भी स्पष्ट किया कि यह केवल एक ड्राफ्ट वोटर लिस्ट है, जो कि अस्थायी होती है। इसमें सुधार के लिए SIR गाइडलाइंस के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का प्रावधान मौजूद है। उन्होंने कहा कि वे कानूनी व संवैधानिक उपायों का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि अक्टूबर 2026 में प्रकाशित होने वाली अंतिम वोटर लिस्ट में इस गलत क्लासिफिकेशन को दुरुस्त कराया जा सके।

20 लाख से अधिक नाम सूची से बाहर
गौरतलब है कि पंजाब में जारी इस ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के दौरान राज्यभर से लगभग 20.66 लाख मतदाताओं के नाम अलग-अलग कारणों से हटाए गए हैं। इतने बड़े पैमाने पर नामों के हटने और उसमें एक प्रमुख सांसद का नाम शामिल होने से चुनावी तंत्र और प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *