Canada में पंजाबी व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत, 2 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

कनाडा में पंजाबी व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 40 साल के दविंदर सिंह संधू के रूप में हुई है जो तरनतारन के हरिके पत्तन के गांव रत्ता गुद्दा का रहने वाला था। जैसे ही परिवार को दविंदर की मौत का पता

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा में पंजाबी व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 40 साल के दविंदर सिंह संधू के रूप में हुई है जो तरनतारन के हरिके पत्तन के गांव रत्ता गुद्दा का रहने वाला था। जैसे ही परिवार को दविंदर की मौत का पता चला तो पूरे परिवार में मातम पसर गया।

4 साल पहले गया था कनाडा
जानकारी के मुताबिक दविंदर संधू पहले सिंगापुर गया था, उसके बाद वह फिर काम के सिलसिले में दुबई चला गया। दुबई जाने के बाद साल 2022 में वह वर्क परमिट पर कनाडा चला गया। जहां पर वह ट्रक ड्राइवरी का काम करने लगा। पर कल काम के दौरान ही उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई।

2 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
दविंदर संधू का पूरा परिवार गांव में ही रहता है। उसकी 2 छोटी-छोटी बेटियां हैं, जिनकी उम्र 9 और 11 साल है। छोटी उम्र में ही दोनों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं परिवारिक सदस्यों का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। परिवार अब दविंदर के पार्थिव शरीर को भारत लाने की मांग कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *