पंजाब में फिर सरकारी बसों की होगी हड़ताल, यूनियन ने मीटिंग के बाद लिया फैसला

पंजाब में अगर आप भी सरकारी बसों का सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी अहम है। क्योंकि पंजाब में सरकारी बस कर्मचारियों की यूनियन ने चक्का जाम करने का ऐला कर दिया है। यूनियन ने 21 अक्टूबर को पूरे पंजाब में अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल करने का फैसला किया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में अगर आप भी सरकारी बसों का सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी अहम है। क्योंकि पंजाब में सरकारी बस कर्मचारियों की यूनियन ने चक्का जाम करने का ऐला कर दिया है। यूनियन ने 21 अक्टूबर को पूरे पंजाब में अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल करने का फैसला किया है।

सीएम आवास का करेंगे घेराव
फिरोजपुर में हुई यूनियन की मीटिंग में चक्का जाम करना का फैसला लिया गया है। इस दौरान यूनियन के प्रधान रेशम गिल का कहना है कि वह अपनी मांगों को लेकर यह हड़ताल करेंगे। इसके साथ ही यूनियन विधानसभा और मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर घेराव करेंगे।

सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए
यूनियन प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने सत्ता में आने से पहले कई वादे किए थे, जो अब तक पूरे नहीं हुए। परिवहन विभाग में पिछले पांच साल से कोई नई सरकारी बस नहीं चली है। कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी पूरी नहीं हुई है। कई कर्मचारी करीब 11 साल से काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पक्का नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *