जालंधर में पंजाब बंद के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा! अस्पताल जाने को लेकर भिड़े दो पक्ष

जालंधर में आज पंजाब बंद का पूरा असर देखने को मिला। हालांकि कई जगहों पर दुकानें खुली रहीं, जिन्हें बाद जत्थबंदियों की तरफ से खुद जाकर मौके पर पहुंचकर बंद करवाया। वहीं मकसूदां में एक व्यक्ति कार से अस्पताल जा रहा था, पर जत्थेबंदियों ने उसे रोक लिया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में आज पंजाब बंद का पूरा असर देखने को मिला। हालांकि कई जगहों पर दुकानें खुली रहीं, जिन्हें बाद जत्थबंदियों की तरफ से खुद जाकर मौके पर पहुंचकर बंद करवाया। वहीं मकसूदां में एक व्यक्ति कार से अस्पताल जा रहा था, पर जत्थेबंदियों ने उसे रोक लिया। वहीं दोनों में हाथापाई की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे गए।

पत्नी को डायलिसिस है, अस्पताल नहीं जाने दिया जा रहा
इसे लेकर कार सवार व्यक्ति का कहना है कि उसकी पत्नी की डायलिसिस हो रही है। उसने अस्पताल की पर्ची भी दिखाई, पर बावजूद जाने नहीं दिया जा रहा है। वहीं सिख व्यक्ति ने कहा कि मैंने उसे गाली दी, हालांकि मैंने उसे गाली नहीं दी बल्कि मैंने खुद को गाली दी। मैं पहले से ही परेशान चल रहा हूं और दूसरा मुझे अस्पताल भी नहीं जाने दिया जा रहा।

हंगामे के बाद जत्थेबंदियों ने जाने दिया
इस दौरान भड़के सिख व्यक्ति ने साथी से बरछा छीनकर मारने की कोशिश की, लेकिन साथी ने बरछा नहीं दिया। वहीं हंगामा होने पर अन्य सिख मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले को शांत करवाया। घटना के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला, जिसके बाद कार सवार को जत्थेबंदियों ने जाने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *