जालंधर में कार और एक्टिवा की टक्कर में पति-पत्नी समेत बेटी की मौत, नकोदर से माथा टेक कर लौट रहे थे

जालंधर के फिल्लौर में एक्टिवा सवार पति-पत्नी को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी समेत उनकी बेटी की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान लुधियाना के रहने वाले विनय कुमार, पत्नी सुमन और 6 साल की बेटी कविशा के रूप में हुई है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के फिल्लौर में एक्टिवा सवार पति-पत्नी को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी समेत उनकी बेटी की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान लुधियाना के रहने वाले विनय कुमार, पत्नी सुमन और 6 साल की बेटी कविशा के रूप में हुई है।

नकोदर माथा टेकने गया था परिवार
जानकारी के मुताबिक विनय अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ एक्टिवा और बाइक पर नकोदर माथा टेकने गए थे। इस दौरान वपासी के समय हरीपुर और प्रतापपुरा के बीच उनकी एक्टिवा और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अस्पताल में तीनों की हुई मौत
सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने सुमन और कविशा को मृत घोषित कर दिया। जबकि विनय की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पर ईलाज के दौरान विनय की भी मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल बाकी लोगों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

पुलिस हादसे की जांच में जुटी
वहीं अस्पताल में भर्ती कार सवार रविंदर सिंह ने बताया कि वे लुधियाना से नूरमहल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी कार की एक्टिवा से टक्कर हो गई। उन्हें हादसा कैसे हुआ, इसका पता नहीं चल सका। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा कैसे हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *