ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता व पंजाब गौ सेवा कमीशन के वाइस चेयरमैन कीमती भगत ने 21 अगस्त को पंजाब बंद का विरोध किया है। कीमती भगत ने कहा कि वह जगतार सिंह हवारा की पैरोल के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि वह चाहते हैं उन्हें पैरोल मिले, पर पंजाब बंद नहीं करना चाहिए।
मानवता की दृष्टि से पैरोल दी जानी चाहिए
कीमती भगत ने आगे कहा कि हवारा अपनी सजा का बड़ा हिस्सा जेल में काट चुका है। इस समय उसकी माता की हालत काफी नाजुक बनी हुई है, इसलिए उन्हें मानवता के आधार पर पैरोल दी जानी चाहिए। पैरोल देने से पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर में कोई दिक्कत परेशानी नहीं होगी।
बंद की कॉल से परेशानी होगी
उन्होंने आगे तर्क दिया कि इन दिनों नवरात्र चल रहे हैं। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी, ज्वाला जी, चामुंडा देवी, नैना देवी और वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए हुए हैं। 21 और 22 तारीख को नवरात्र के अंतिम दिन हैं और 23-24 को संगत की वापसी होगी। बंद की कॉल से नवरात्र खराब होंगे और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।









