1984 सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्रकैद की सजा

कांग्रेस के पूर्व सांसद व 1984 सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार का 80 साल के उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन दिल्ली की तिहाड़ जेल में हुआ है। वह सिख दंगों के 2 मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से उम्रकैद की सजा काट रहे थे।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कांग्रेस के पूर्व सांसद व 1984 सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार का 80 साल के उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन दिल्ली की तिहाड़ जेल में हुआ है। वह सिख दंगों के 2 मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से उम्रकैद की सजा काट रहे थे।

2 बार के रह चुके थे सांसद
दिल्ली कैंट की पालम कॉलोनी में 5 सिखों की हत्या के बाद गुरुद्वारा साहिब को जला दिया गया था। इस केस में सज्जन कुमार को दोषी पाया गया। दिल्ली हाईकोर्ट ने 17 दिसंबर, 2018 को उम्रकैद की सजा सुनाई। सितंबर, 2023 को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के सुल्तानपुरी में 3 सिखों की हत्या मामले में बरी कर दिया।

दंगे की अहम गवाह ने सज्जन कुमार पर लगाया था आरोप
दंगे में CBI की एक अहम गवाह चाम कौर ने आरोप लगाया था कि सज्जन भीड़ को भड़का रहे थे। 1 नवंबर, 1984 को सरस्वती विहार में सरदार जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या हुई थी। दंगाइयों ने लोहे की सरियों और लाठियों से हमला किया था। इसके बाद दोनों सिखों को जिंदा जला दिया। 12 फरवरी, 2025 को दोषी ठहराए गए। 25 फरवरी को उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *