ख़बरिस्तान नेटवर्क : फगवाड़ा के लॉ गेट बीती रात कार की स्पीड को लेकर विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि इसने हिंसक रूप धारण कर लिया। जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड और युवकों के बीच हाथापाई हो गई। इसमें एक सिक्योरिटी गार्ड बुरी तरह से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
कार स्पीड कम करने को कहा तो गंदे इशारे किए
घटना की जानकारी देते हुए महिला सिक्योरिटी गार्ड काजल ने बताया कि देर रात एक कार सवार को स्पीड धीरे करने के लिए कहा था। जिसके बाद कार सवार ने उसके साथ बहसबाजी की और वहां से चला गया। इसके बाद कुछ देर बाद वह अपने कुछ साथियों के साथ और उसने गालियां और गंदे-गंदे इशारे करने शुरू कर दिए।
युवकों ने अन्य सिक्योरिटी गार्ड से भी की बहसबाजी
उन्होंने आगे बताया कि मामला बढ़ते देख अन्य सिक्योरिटी गार्ड भी पहुंच गए। उन्होंने मुझे पीछे कर दिया और उनके साथ बातचीत करने की कोशिश की। पर उन सभी सिक्योरिटी गार्ड वालों के साथ भी बहसबाजी करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया, हालांकि पुलिस बिना कार्रवाई के ही चली गई।
पुलिस के जाने के बाद किया हमला
काजल ने आगे बताया कि पुलिस के जाने के बाद ही 30 से 35 अज्ञात युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने और ईंटें व कांच की बोतलें बरसाने गई। इस घटना में एक सिक्योरिटी गार्ड विशाल घायल हो गया। वहीं युवकों 3 फायर किए जाने का भी आरोप लगाया।
पुलिस ने फायरिंग की घटना पर कुछ भी बोलने से किया इनकार
वहीं सिविल अस्पताल पहुंचे ASI मंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को लॉ गेट में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। जब उनसे फायरिंग के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल इसके बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं है। मामले की जांच के बाद ही फायरिंग की पुष्टि या उसके संबंध में कोई जानकारी दी जा सकेगी।









