MP में नेशनल हाईवे पर पिकअप और ट्रक की टक्कर, हादसे में 8 की मौत; 23 जख्मी

मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार देर रात नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में यूपी के रहने वाले 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 23 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार देर रात नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में यूपी के रहने वाले 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 23 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पिकअप में 29 लोग सवार थे
जानकारी के मुताबिक पिकअप में अलग-अलग गांवों के 29 लोग सवार थे। ये सभी ग्वालियर से धान रोपाई का काम पूरा करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात 1 बजे पिकअप की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

हादसे पर सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान
इस हादसे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि हादसा किन वजहों से हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *