फरीदकोट DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

पंजाब में धमकियां मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब फरीदकोट के डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस ने पूरे परिसर को खाली करवा लिया। परिसर को खाली करवाने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में धमकियां मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब फरीदकोट के डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस ने पूरे परिसर को खाली करवा लिया। परिसर को खाली करवाने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

खालिस्तानी नेशनल आर्मी के नाम से भेजी धमकी
बताया जा रहाहै कि यह धमकी भरी ईमेल ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से डिप्टी कमिश्नर ऑफिस को भेजी गई थी। ईमेल मिलते ही इसकी सूचना तुरंत पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी गई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने दफ्तर में मौजूद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और अपने काम से आए आम लोगों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *