ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर सिविल अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रशासन से नशा मुक्ति केंद्र की सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर उनकी मांगे एक सप्ताह तक ना मानी गई तो वह अनिश्चित कॉल के हड़ताल पर चले जाएगे।
दवाई न देने पर किया लाठी से हमला
मामले की जानकारी देते हुए जसपिंदर सिंह ने कहाकि वह ओट सेंटर में काम कर रहा था। इस दौरान मरीज आपूर्ति से अधिक नशा छुड़ाओं को लेकर दवाई मांगने लगा। इस दौरान जब उसने मना किया गया तो मरीज ने उस पर लाठी से हमला कर दिया गया। पहले भी कई बार स्टाफ कर्मियों के साथ मरीजों की तरफ गाली गालौच किया जा चुका है। ऐसे में आज कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन ने सुरक्षा की मांग की है।
वेतन बढ़ाने की मांग भी रखी
वहीं काउंसलर ओंकार सिंह ने स्टाफ की मांगों को पूरा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 9 फीसदी स्पेशल वेतन बढ़ाने और 6 प्रतिशत सालाना वेतन को पूरा किया जाए। प्रशासन की तरफ से उनकी कैटेगरी जारी नहीं की गई। कर्मचारियों की मांग की उस कैटेगरी को पूरा किया जाए।
मांगे न मानने पर हड़ताल की दी चेतावनी
वहीं आउटसोर्स से बाहर निकालने को लेकर प्रशासन द्वारा नोटिफिकेश जारी नहीं किया गया, ऐसे में अगर नोटिफिकेशन जारी किया जाता है तो उसमें एक साल रिन्यू का प्रोसेस रखा गया है और उस प्रोसेस के बारे में बताया जाए। प्रशासन ने 3 से 4 बार रेगुलर करने का आश्वासन दिया गया था। ऐसे में स्टाफ कर्मियों ने कहाकि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 24 तारीख को सेंटर बंद करके अनिश्चित कॉल के लिए हड़ताल की जाएगी।









