वित्त मंत्री हरपाल चीमा के करीबी 3 साथियों की हादसे में मौत, कार छप्पड़ में जा गिरी

Three close associates of Finance Minister Harpal Cheema died in an accident; their car plunged into a pond.

लुधियाना के जगराओं-रायकोट रोड पर गांव बसियां के पास देर रात करीब 1:15 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने छप्पड़ में जा गिरी। हादसे में आम आदमी पार्टी से जुड़े तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
मृतकों की पहचान बलकार सिंह, विशाल और संदीप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के करीबी थे।

जानकारी के मुताबिक, पांचों लोग नकोदर से कार में सवार होकर दिड़बा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान जगराओं से करीब 12 किलोमीटर दूर रायकोट के पास बसियां गांव में उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर छप्पड़ में जा गिरी।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने छप्पड़ से कार और मृतकों के शवों को बाहर निकाला। शवों को सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है।पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *