ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस के बीच चल रही गुटबाजी में चरणजीत चन्नी और राजा वड़िंग के बाद एक तीसरा गुट बनने की चर्चा भी है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के 15 विधायकों ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर मुलाकात का टाइम मांगा है। ये सभी विधायक राहुल गांधी से मुलाकात करके पंजाब में चल रही कलह पर अपनी बात रखना चाहते हैं।
इस कारण मांगा मुलाकात का टाइम
दरअसल पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल जब पंजाब के दौरे पर आए तो इस दौरान विधानसभा का मानसून सेशन चल रहा था। इस सेशन की वजह से कई कांग्रेसी विधायक भूपेश बघेल से मिल नहीं पाए और अपनी बात खुलकर नहीं रख पाए। इसी कारण विधायकों ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी है और अपनी बात रखने के लिए टाइम मांगा है।









