चंडीगढ़ में सुबह-सुबह स्कूलों को मिली धमकी, पुलिस जांच के लिए पहुंची मौके पर

चंडीगढ़ में सुबह-सुबह 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बम स्कवॉड समेत स्कूलों में पहुंची। पुलिस ने आस-पास के इलाकों की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ में सुबह-सुबह 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बम स्कवॉड समेत स्कूलों में पहुंची। पुलिस ने आस-पास के इलाकों की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

इन स्कलों को मिली है धमकी
जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के कैमल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर 9, सेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेक्टर 26, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 26 और सेंट स्टीफंस स्कूल, सेक्टर 45 के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

धमकी भरे कॉल की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले के तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है। अभी तक कोई वास्तविक विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ऐसे में एक साथ चार स्कूलों को धमकियां मिलने के बाद पुलिस हर तरफ से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *