पंजाब में थाने में युवती ने किया सुसाइड, बाथरुम में चुन्नी से लगाया फंदा

तरनतारन के भिखीविंड थाने में एक युवती ने सुसाइड कर लिया है। मृतका की पहचान राजबीर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : तरनतारन के भिखीविंड थाने में एक युवती ने सुसाइड कर लिया है। मृतका की पहचान राजबीर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक राजबीर को कोर्ट में पेश करना था। पर उससे पहले लेडी कांस्टेबल के साथ वह बाथरुम लेकर गई। जहां युवती ने अपनी चुन्नी के साथ फंदा लगा लिया और अपनी जान दे दी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी है।

युवती के साथ कोई टॉर्चर नहीं किया गया
पुलिस का कहना है कि युवती को किसी तरह का टॉर्चर नहीं किया गया और जांच में जिस किसी की भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाने में युवती हवालात नहीं होने के कारण उसे लेडी कांस्टेबल की निगरानी में बाहर के कमरे में रखा गया था।

परिवार ने इंसाफ की मांग
वहीं इस मामले में युवती के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने उनकी बेटी को गलत तरीके से फंसाया गया है। परिजनों की मांग है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए और जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *