ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में एक बार फिर से पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड की है। पुलिस ने इस बार गढ़ा रोड पर ग्रैंड स्पा सेंटर में रेड कर लड़के-लड़कियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई स्पा सेंटर के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की है।
8 से 10 लड़कियों को लिया हिरासत में
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रैंड स्पा सेंटर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 से 10 लड़कियों और 4 से 6 लड़कों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना मिलने के बाद की है। लांकि ग्रैंड स्पा सेंटर में हुई रेड को लेकर अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
पहले भी गढ़ा रोड पर स्पा सेंटर में हो चुकी है रेड
बता दें कि इससे पहले भी गढ़ा रोड पर स्थित अन्य स्पा सेंटरों पर पुलिस रेड कर चुकी है। लेकिन उसके बावजूद कुछ स्पा सेंटरों में देह व्यापार का धंधा सरेआम चल रहा है। ऐसे में देखना यह है कि पुलिस कोई सख्त एक्शन लेती या फिर से स्पा सेंटरों पर अवैध रूप से कार्य जारी रहेगा।









